Popcorn: सेहत के लिए फायदेमंद या खराब? जानें

Source:

पॉपकॉर्न एक हेल्दी स्नैक हो सकता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए इसे खाने से वेट भी कंट्रोल में रहता है।

Source:

पॉपकॉर्न में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर की सेल्स को स्ट्रांग बनाते हैं। इसमें विटामिन B, विटामिन E, आयरन, और मैग्नीशियम पाए जाते हैं।

Source:

पॉपकॉर्न में पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो एक तरह का एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता हैं। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे से बचाता है।

Source:

पॉपकॉर्न को बहुत ज्यादा बटर, चीनी या नमक के साथ खाने से सेहत पर खराब असर भी हो सकता है। बटर से पॉपकॉर्न में कैलोरी की मात्रा बहुत बढ़ जाती है, जिससे वेट तेजी से बढ़ता है।

Source:

माइक्रोवेव में बनने वाले पॉपकॉर्न में अक्सर ट्रांस फैट्स होते हैं, जो शरीर के लिए अच्छे नहीं होते हैं। ट्रांस फैट्स से हार्ट प्रॉब्लम, BP, और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

Source:

अगर आप पॉपकॉर्न को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसे ओलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल में बनाएं और हल्का नमक डालें। आप इसे बिना बटर के भी खा सकते हैं और फ्रेश मसाले डाल कर फ्लेवर फुल भी बना सकते हैं।

Source:

पॉपकॉर्न को सही तरीके से खाने से यह आपके लिए एक हेल्दी स्नैक बन सकता है। इसे हल्के तेल या बटर में बनाएं और बिना मसालों के खाएं। इससे शरीर को कई न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।

Source:

Thanks For Reading!

सचिन तेंदुलकर के 100 शतक से कितने दूर हैं विराट कोहली

Find Out More