अली फजल की थ्रिलर सीरीज ‘राख’ की रिलीज डेट आई सामने, रहस्य और डर से भरी होगी कहानी

Photo Source :

Posted On:Friday, May 29, 2026

अली फजल और सोनाली बेंद्रे की आगामी इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज ‘राख’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। सीरीज की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे और अब मेकर्स ने आखिरकार इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है। यह सीरीज 12 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अली फजल का एक नया पोस्टर भी साझा किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर में अली पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक शव पड़ा दिखाई देता है, जबकि उनके चेहरे पर तनाव और बेचैनी साफ झलक रही है। पोस्टर के साथ लिखा गया कैप्शन — “दबे हुए सच हमेशा अपना रास्ता खोज ही लेते हैं” — सीरीज के डार्क और रहस्यमयी माहौल की झलक देता है।

‘राख’ एक ऐसी कहानी है जो अपराध, इंसानी मानसिकता और समाज के अंधेरे पहलुओं को सामने लाती है। कहानी दो लड़कों के अचानक गायब होने से शुरू होती है, जिसके बाद एक खुशहाल परिवार बिखर जाता है और पूरा शहर डर के साए में आ जाता है। मामले की जांच कर रहा अधिकारी सच्चाई तक पहुंचने के लिए देशभर में तलाश अभियान चलाता है। लेकिन जैसे-जैसे वह इस केस की तह तक पहुंचता है, उसके सामने हिंसा, क्रूरता और कई चौंकाने वाले राज खुलने लगते हैं।

सीरीज का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है, जबकि अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने इसे लिखा और सह-निर्देशित किया है। डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। अली फजल के साथ सीरीज में सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार स्टारकास्ट और गहरी कहानी के चलते ‘राख’ इस साल की सबसे चर्चित थ्रिलर सीरीज में शामिल हो गई है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.