Local

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जल्द होगा शुरू, 45 मिनट में पूरा होगा सफर

कानपुर न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क के बीच अब लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लोगों को बड़ी सौगात देने के लिए तैयार है। करीब 63 किलोमीटर लंबे इस हाईस्पीड कॉरिडोर का उद्घाटन जून के पहले सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस परियोजना का लोकार्पण कर सकते हैं।

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद लखनऊ और कानपुर के बीच सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा। फिलहाल दोनों शहरों के बीच यात्रा में करीब तीन घंटे लगते हैं, लेकिन नए एक्सप्रेसवे के जरिए यह दूरी महज 40 से 45 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नेशनल एक्सप्रेसवे-6 नाम से तैयार किए गए इस छह लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 3,700 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसे 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को ध्यान में रखते हुए Read more...

कानपुर देहात में भीषण हादसा: टोल बूथ पर खड़ी कार को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, काफी दूर तक घसीटा; एक की हालत नाजुक

कानपुर न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में स्थित बारा टोल प्लाजा से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सोमवार देर रात एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हरियाणा नंबर के कंटेनर ट्रक ने टोल बूथ नंबर 11 पर खड़ी एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक कार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

​यह भीषण दुर्घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बारा टोल प्लाजा पर हुई। जानकारी के अनुसार, इटावा के पछायन गांव निवासी रविंद्र कुमार मिश्रा (पुत्र श्याम बिहारी मिश्रा) और कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सराय माजरा रसूलपुर गोगुमऊ निवासी राजेश सिंह (पुत्र गोरे सिंह) कार द्वारा कानपुर नगर जा रहे थे। जब उनकी कार टोल टैक्स चुकाने के लिए बूथ नंबर 11 पर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी, तभी पीछे से आ रहे कं Read more...

जयपुर में सेंट जेवियर्स स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन


राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया, जब स्कूल को ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने की जानकारी सामने आई। यह खबर स्कूल परिसर में अफरातफरी मचा गई और प्रशासन ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला।

ईमेल के जरिए मिली धमकी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह स्कूल प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल में बम रखने की धमकी दी गई थी। प्रिंसिपल ने ईमेल मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जयपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। ईमेल के मिलने के कुछ ही मिनटों में पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और सिविल डिफेंस की टीमें स्कूल पहुंचे।

सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई

सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसर का घेराबंदी करते हुए छात्रों और स्टाफ के सुरक्षित निकास की प्रक्रिया शुरू की। पूरी बिल्डिंग खाली Read more...

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.