अगर आप भी गीजर खरीदने की सोच रहे हैं और आपके घर में 4 से 5 लोग हैं तो कितने लीटर का गीजर खरीदना सही रहेगा? इसके अलावा आइए आपको यह भी बताएं कि सिंगल लोगों के लिए कौन सा गीजर खरीदना सही रहेगा। क्या आप भी सर्दियों में ठंडे पानी में हाथ डालने से पहले घबराते हैं? क्या सर्दियों में नहाना तो दूर, चेहरा धोना भी आपके लिए बड़ी चुनौती है? तो ऐसे में आप अपने घर में गीजर लगवाने का प्लान कर सकते हैं। गीजर के इस्तेमाल से आपके कई काम आसान हो सकते हैं और आप ठंडे पानी के इस्तेमाल से भी बच सकते हैं। भारत में बहुत से लोग अपने घर में गीजर लगाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह समझना मुश्किल होता है कि उनके लिए कितने लीटर का गीजर खरीदना सही है?
गीजर कितने प्रकार के होते हैं?
गीजर दो प्रकार के होते हैं. एक इंस्टेंट वॉटर हीटर और दूसरा स्टोरेज गीजर। दोनों गीजर अलग-अलग फीचर्स, लीटर और कीमत के साथ बाजार में उपलब्ध हैं।
4 से 5 लोगों के परिवार के लिए कितने लीटर का गीजर उपयुक्त है?
विशेषज्ञों की राय है कि एक अपार्टमेंट में लगभग 5 लोगों के परिवार के लिए 25 से 50 लीटर की क्षमता वाले गीजर सबसे अच्छे हैं। इस इलेक्ट्रिक गीजर में एक बार में अधिक गर्म पानी स्टोर किया जाता है, जिससे नहाने या अन्य काम के लिए गर्म पानी जल्दी उपलब्ध हो जाता है।
यह गीजर 1 से 2 लोगों के लिए बेस्ट है
अगर आपके घर में 1 से 2 लोग हैं या आप अकेले रहते हैं तो 10 से 15 लीटर का गीजर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। करीब 15 लीटर की क्षमता वाला इलेक्ट्रिक गीजर दो लोगों के लिए सबसे अच्छा हो सकता है।
कौन सा गीजर बिजली का बिल कम करेगा?
यदि आप गीजर इसलिए नहीं खरीद रहे हैं क्योंकि बिजली का बिल अधिक आएगा, तो एक उपाय यह है कि उच्च स्टार रेटिंग वाला गीजर खरीदा जाए। इसके अलावा ऐसा गीजर लें जिसमें लंबे समय तक गर्म पानी जमा रहे। उच्च रेटिंग वाला उत्पाद बिजली की खपत कम करने का दावा करता है। वहीं, लंबे समय तक गर्म पानी का भंडारण करने वाले गीजर आपका समय बचा सकते हैं और आपकी बार-बार होने वाली बिजली की खपत को भी कम कर सकते हैं।