खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर किसान ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 13, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कठिउरा गांव में गुरुवार दोपहर एक किसान ने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कठिउरा गांव निवासी 40 वर्षीय शिवरतन राजपूत खेती-किसानी करता था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था और इसी वजह से घर में अक्सर विवाद होता रहता था। करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी भी घर छोड़कर मायके चली गई थी।

गुरुवार दोपहर शिवरतन गांव के बाहर खेत में पहुंचा और वहां खड़े नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों से जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां छुन्नी देवी बदहवास हो गईं, जबकि भाई करन और दिनेश का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

पिता सिपाहीलाल की सूचना पर असालतगंज चौकी प्रभारी संजय दत्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

असालतगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में नशे की लत और घरेलू कलह के चलते युवक के यह कदम उठाने की बात सामने आई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.