कानपुर में तेंदुए के बाद अब लकड़बग्घे की दस्तक, खेतों में देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप

Photo Source : Google

Posted On:Friday, November 27, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में पहले से ही तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम के सामने अब एक नई चुनौती आ गई है। करनखेड़ा गांव में पिछले तीन दिनों से तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को फुफवार सूई थोक गांव के बाहर खेतों में एक लकड़बग्घा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बिल्हौर और बिधनू रेंज समेत कानपुर की वन विभाग की टीमें पहले से ही महाराजपुर में डेरा डाले हुए हैं।

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो अलग-अलग जगहों पर पिंजरे लगाए हैं। टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे फुफवार गांव के बाहर खेतों में काम कर रहे किसानों के सामने अचानक एक लकड़बग्घा आ गया। उसे देखते ही किसान घबरा गए और इलाके में हड़कंप मच गया।

लकड़बग्घे की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह टीम के हाथ नहीं आया और भागकर जंगल की ओर निकल गया। इसके बाद इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

डिप्टी रेंजर अनिल सिंह ने बताया कि लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए जाल लगाया गया है। वन विभाग की टीम भी लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने जल्द ही लकड़बग्घे को पकड़ने की बात कही है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.