आईआईटी में अंतिम वर्ष के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल कमरे में मिला शव

Photo Source : Google

Posted On:Monday, December 29, 2025

कानपुर न्यूज डेस्क: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र 26 वर्षीय जय सिंह मीणा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह राजस्थान के अजमेर जिले के अवधपुरी क्षेत्र के निवासी थे और आईआईटी के हॉस्टल नंबर-2 के कमरा नंबर 148 में रह रहे थे। घटना की जानकारी सोमवार को उस समय सामने आई, जब वह लंबे समय तक स्वजनों का फोन नहीं उठा रहे थे।

सुबह से लगातार संपर्क न होने पर परिजनों ने जय सिंह के एक मित्र को फोन किया, लेकिन वह छुट्टी पर था। इसके बाद अन्य छात्रों को सूचना दी गई। जब छात्र उनके कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर जय सिंह का शव पाइप के सहारे लटका हुआ मिला, जिसके बाद तत्काल आईआईटी प्रशासन को सूचना दी गई।

आईआईटी प्रशासन की जानकारी पर कल्याणपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस को छात्र की नोटबुक के एक पन्ने पर “Sorry everyone” लिखा हुआ मिला, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। आईआईटी चौकी प्रभारी शुभम पांडे ने बताया कि शव लगभग 12 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके मंगलवार को पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले की जांच जारी है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.