कानपुर में पारिवारिक विवाद के बाद हत्या, बीच-बचाव करने आई भाभी की बहन को देवर ने मारी गोली

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 31, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र में रविवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला की बहन का अपने पति से विवाद हुआ था, जिसके करीब दो घंटे बाद पति का भाई अपने साथियों के साथ मायके पहुंचा। यहां उसने बहन को गोली मार दी, जो बीच-बचाव करने के लिए आगे आई थी। गोली लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना सत्तीचौरा इलाके की है। यहां सरोजनी करीब दो साल से अपने मायके में रह रही थी। उसकी शादी 2020 में उन्नाव के गंगाघाट निवासी संतोष से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, पति और ससुराल वालों से विवाद के चलते वह मायके आ गई थी और दोनों के बीच 2024 से कोर्ट में मामला चल रहा है। रविवार शाम करीब 5 बजे संतोष घर पहुंचा और सरोजनी से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान सरोजनी ने उसे थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि संतोष वहां से जाते समय धमकी देकर गया।

करीब दो घंटे बाद शाम 7 बजे संतोष का भाई विनोद, चचेरे भाई अंशु और अजय समेत कुछ अन्य लोग दो बाइकों से सरोजनी के घर पहुंचे। आरोपियों ने वहां गाली-गलौज करते हुए पूछा कि भाई को थप्पड़ किसने मारा। विवाद के दौरान सरोजनी की बहन चांदनी दोनों पक्षों को शांत कराने लगी। आरोप है कि इसी दौरान विनोद ने तमंचा निकालकर चांदनी के सीने और पेट के बीच सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही चांदनी जमीन पर गिर गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की छोटी बहन अंजलि की तहरीर पर संतोष, विनोद, अंशु समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.