कानपुर के होटल में युवक ने लगाई फांसी, पहले नस काटने का भी किया था प्रयास

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, May 20, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक होटल के कमरे में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। न्यू आजाद नगर स्थित उमा गैलेक्सी होटल में ठहरे 35 वर्षीय युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान अनुराग त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय सूर्यमणि त्रिवेदी निवासी न्यू आजाद नगर, थाना सेन पश्चिम पारा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अनुराग पिछले तीन दिनों से होटल के कमरा नंबर जी-3 में ठहरा हुआ था। मंगलवार सुबह होटल कर्मचारियों को कमरे के अंदर संदिग्ध स्थिति दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनुराग ने पहले अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो उसने कमरे के पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

होटल मैनेजर के मुताबिक मृतक ने घर में बिजली न होने की बात कहकर होटल में कमरा लिया था। वहीं अनुराग की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सोमवार से उनका फोन नहीं लग रहा था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.