कहासुनी के बाद भतीजे ने कैंची से की चाचा की हत्या, गांव में फैली सनसनी

Photo Source : Google

Posted On:Monday, June 15, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपने सगे चाचा की कैंची से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मलिकपुर निवासी 65 वर्षीय प्रताप सिंह पवार शराब पीने के आदी थे। बताया जा रहा है कि शराब के कारण उनका अक्सर लोगों से विवाद होता रहता था। शनिवार देर रात किसी बात को लेकर उनकी अपने भतीजे सूरज सिंह पवार से कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए सूरज सिंह ने बाल काटने वाली कैंची से प्रताप सिंह की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई भूरा सिंह की तहरीर पर आरोपी सूरज सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.