सड़क पर शराब पीने से रोका तो दरोगा पर हमला, कार पर पथराव; एक गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Monday, February 16, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क पर शराब पीने से रोकने पर दो युवकों ने दरोगा पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी निजी कार पर पथराव किया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

बर्रा थाने में तैनात दरोगा संदीप कुमार सेन ने बताया कि वह देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। मुख्य सड़क पर ठेके के बाहर दो युवक सड़क पर बैठकर शराब पीते और हंगामा करते दिखे। सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन से मना करने और वहां से हटने की हिदायत देने पर दोनों युवक भड़क गए। दरोगा के मुताबिक, समझाने पर वे गाली-गलौज करने लगे और पास आने पर हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने ईंट उठाकर उनकी ओर फेंकी, जो सिर को छूते हुए निकल गई।

हमले के बाद दरोगा ने खुद को संभालते हुए थाने को सूचना दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने उनकी कार पर भी पथराव किया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बर्रा आठ, वरुण विहार निवासी संकल्प विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.