कानपुर के पब के बाहर देर रात खूनी भिड़ंत, युवक के सिर पर बोतल से हमला; 5 सेकेंड में मारे 4 थप्पड़

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 7, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के सिविल लाइंस इलाके में एक हाई-प्रोफाइल पब के बाहर देर रात युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक-दूसरे को गाली देते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक दूसरे के सिर पर कांच की शराब की बोतल मारता दिखाई देता है। वहीं, एक अन्य युवक कॉलर पकड़कर महज पांच सेकेंड में चार थप्पड़ जड़ देता है।

पब के अंदर शुरू हुआ विवाद, सड़क पर हुई मारपीट

जानकारी के मुताबिक, घटना 6 नवंबर की देर रात की है। बताया जा रहा है कि पब के अंदर किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों गुट बाहर निकलकर सड़क पर भिड़ गए। वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन युवक मौके पर दिखाई दे रहे हैं। इनमें कुछ मारपीट कर रहे हैं, जबकि बाकी लोग खड़े होकर तमाशा देखते नजर आ रहे हैं।

कांच की बोतल से सिर पर किया हमला

वीडियो में एक युवक दूसरे के सिर पर कांच की बोतल से वार करता दिख रहा है। वहीं, दूसरा युवक एक शख्स की कॉलर पकड़कर लगातार चार थप्पड़ मारता है। अचानक हुई इस मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायल युवक की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह खून से लथपथ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घायल का अस्पताल में इलाज कराया गया।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना शहर के व्यस्त सिविल लाइंस इलाके में हुई, जहां आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालकर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दिए जाने की बात सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही विवाद की असली वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.