कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी की लूट, 30 मिनट में पूरा माल साफ; वीडियो वायरल

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, August 25, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर में सड़क किनारे कूड़े के ढेर में फेंकी गई एक्सपायरी चॉकलेट और टॉफियां देखते ही देखते लोगों के लिए लूट का सामान बन गईं। बाइक, कार और ट्रक से पहुंचे लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर चॉकलेट-टॉफी उठाने लगे। मौके पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि सड़क पर जाम लग गया। करीब 30 मिनट में कूड़े के ढेर से पूरा सामान लोग उठा ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में कूड़े के बीच टॉफी और चॉकलेट के कई डिब्बे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग बोरियां भरते नजर आ रहे हैं तो कई महिलाएं और लड़कियां थैलियों में चॉकलेट भरकर ले जा रही हैं। बाइक सवारों में भी ज्यादा से ज्यादा सामान उठाने की होड़ दिखाई दी। कुछ लोग पूरे गत्ते के डिब्बे लेकर वहां से निकल गए। देखते ही देखते ट्रक और कार सवार भी अपने वाहन रोककर चॉकलेट उठाने लगे, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।

एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी खाना पड़ सकता है भारी

डॉक्टरों के मुताबिक, एक्सपायरी हो चुकी चॉकलेट और टॉफियां खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनमें मौजूद दूध, वसा और दूसरी चीजें खराब होने के बाद बैक्टीरिया और फफूंद पैदा कर सकती हैं। इन्हें खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा एलर्जी, त्वचा पर रैशेज और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण उन पर इसका असर ज्यादा हो सकता है।

मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने कहा कि एक्सपायरी डेट वाली चॉकलेट का वीडियो संज्ञान में आया है और पनकी थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक्सपायरी खाद्य पदार्थ खाने से लोगों की सेहत को खतरा हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.