कानपुर में स्कूल के गेट पर फैली बजरी बनी बच्चों के लिए खतरा, फिसलकर गिर रहे छात्र

Photo Source : Google

Posted On:Friday, October 2, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के बिधनू ब्लॉक की ग्राम पंचायत उदयपुर में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के सामने रास्ते पर पड़ी बजरी अब बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। स्कूल के मुख्य गेट के ठीक सामने बजरी का ढेर लगा होने से रोज आने-जाने वाले बच्चे फिसलकर गिर रहे हैं। कई बच्चों को चोट भी लग चुकी है, इसके बावजूद अभी तक इसे हटाया नहीं गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो सप्ताह पहले एक निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार ने स्कूल के पास बजरी गिरवाई थी। काम पूरा किए बिना ठेकेदार वहां से चला गया और बजरी वहीं छोड़ दी गई। धीरे-धीरे यह गेट के सामने पूरे रास्ते में फैल गई। बारिश होने के बाद बजरी गीली होकर और फिसलन भरी हो गई, जिससे बच्चों के साथ साइकिल और बाइक सवारों के लिए भी रास्ता मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं और इसी गेट से उनका आना-जाना होता है। अब तक कई बच्चे बजरी पर पैर फिसलने से गिर चुके हैं। अभिभावकों को डर है कि अगर जल्द इसे नहीं हटाया गया तो किसी बच्चे को गंभीर चोट लग सकती है। साइकिल और बाइक से गुजरने वाले लोग भी यहां फिसलने की शिकायत कर रहे हैं।

अभिभावकों के मुताबिक, बजरी हटाने को लेकर ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या अभी भी जस की तस है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से स्कूल के गेट के सामने से बजरी तुरंत हटवाने की मांग की है, ताकि बच्चों का रास्ता सुरक्षित हो सके और किसी बड़े हादसे की नौबत न आए।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.