IIT कानपुर का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्लेसमेंट: 80% छात्रों को नौकरी, इंटरनेशनल ऑफर में 31% बढ़ोतरी

Photo Source : Google

Posted On:Monday, June 30, 2025

कानपुर न्यूज डेस्क: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT कानपुर में इस साल का प्लेसमेंट सीजन छात्रों के लिए बेहद सफल रहा। संस्थान ने जानकारी दी है कि सत्र 2024-25 में करीब 80% छात्रों को नौकरी मिली है। खास बात यह रही कि कई छात्रों को करोड़ों रुपये के इंटरनेशनल ऑफर मिले हैं, जिससे संस्थान की ग्लोबल पहचान और मजबूत हुई है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों को सबसे ज़्यादा 97% प्लेसमेंट मिला।

डबल मेजर प्रोग्राम्स इस बार प्लेसमेंट में नए ट्रेंड के रूप में सामने आए हैं। इकोनॉमिक्स+डिज़ाइन, टेक्निकल+इकोनॉमिक्स और इकोनॉमिक्स+मैनेजमेंट जैसे कोर्स करने वाले छात्रों को भी शानदार प्लेसमेंट मिला। इनमें से इकोनॉमिक्स + डिजाइन कोर्स में 93% छात्रों को नौकरी मिली। छात्रों को तकनीक के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों की जानकारी मिलने से उनकी वैल्यू और बढ़ी है।

सिर्फ बीटेक और एमटेक के छात्रों को ही नहीं, बल्कि पीएचडी स्टूडेंट्स को भी इस बार अच्छी नौकरियां मिली हैं। कुल 12 पीएचडी छात्रों को जॉब ऑफर मिला है, जिनमें 9 को भारत में और 3 को विदेशों में नियुक्ति मिली है। इंटरनेशनल ऑफर में इस बार 31% का इजाफा देखा गया है, जो बताता है कि IIT कानपुर के छात्र अब दुनियाभर की कंपनियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

संस्थान के मुताबिक, इस बार दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक चले प्लेसमेंट ड्राइव में 1530 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 1223 को नौकरी मिली। बीते साल की तुलना में इस बार 4% प्लेसमेंट बढ़ा है। वहीं जिन छात्रों को जॉब नहीं मिली, उन्होंने उच्च शिक्षा या अपने खुद के स्टार्टअप शुरू करने का रास्ता चुना है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.