दिल्ली में फिर होगी कृत्रिम बारिश की तैयारी, आईआईटी कानपुर नमी की जांच में जुटा; कई इलाकों में AQI 396

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, November 11, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए एक बार फिर क्लाउड सीडिंग की तैयारी की जा रही है। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ यह पता लगा रहे हैं कि क्या वातावरण में इतनी नमी मौजूद है कि कृत्रिम बारिश कराई जा सके। संस्थान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मौसम की स्थिति अनुकूल होने की पुष्टि के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। क्लाउड सीडिंग के लिए विमान तैयार है और इसे दिल्ली से ही उड़ान भरनी है।

इस बीच बुधवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में थोड़ी सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे राजधानी का औसत एक्यूआई 299 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा लगातार प्रदूषित बनी हुई है। तापमान में गिरावट और हल्के से मध्यम कोहरे के कारण भी प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है।

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार कई कदम उठा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी के छिड़काव के लिए स्प्रिंकलर लगाए जा रहे हैं, ताकि हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों का असर कम किया जा सके। हालांकि, सीपीसीबी के निगरानी केंद्रों पर दर्ज आंकड़े बताते हैं कि राजधानी के कई इलाकों में स्थिति अब भी बेहद खराब है।

छावला में सबसे ज्यादा 396 एक्यूआई दर्ज

सीपीसीबी के मुताबिक, छावला में एक्यूआई 396 रहा, जो सबसे अधिक है। इसके बाद चांदनी चौक में 379, डीटीयू और आईआईटी दिल्ली में 375, नॉर्थ कैंपस में 374, आईटीओ में 367 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 362 दर्ज किया गया। पूसा में 359, एनआईएच नरेला में 352, एनएसयूटी जाफरपुर में 351, एनएसआईटी द्वारका में 350 और सीआरआरआई मथुरा रोड में 348 एक्यूआई रहा।

वहीं, पंजाबी बाग में 341, जेएनयू में 339, आया नगर में 337, तालकटोरा गार्डन में 331, विवेक विहार में 326, सिरिफोर्ट और वजीरपुर में 321, जहांगीरपुरी में 320, बुराड़ी में 315 और बदरपुर में 312 एक्यूआई दर्ज किया गया। मुंडका में 305, आनंद विहार और बवाना में 304, जबकि आरके पुरम में 300 रहा। दूसरी ओर, रोहिणी और अशोक विहार में 298, द्वारका सेक्टर-8 में 295, झरोदा कलां में 289, आईजीएनओयू मैदान गढ़ी में 287 और आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर 282 एक्यूआई दर्ज हुआ। अलीपुर में 279, उत्तम नगर में 259 और आईएमडी लोधी रोड में 203 रहा। इन इलाकों में हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.