कानपुर में बारिश के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Monday, September 21, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल इलाके में शनिवार दोपहर बारिश के दौरान कमजोर हो चुकी पक्की दीवार अचानक गिर गई। नवोदय नगर में दीवार के पास बकरी के बच्चों को चारा खिला रहीं किसान अशोक कुमार की पत्नी सुलेखा (45) मलबे में दब गईं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई।

बताया गया कि हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। सुलेखा घर के दरवाजे के पास बंधी बकरी के बच्चों को खाना खिला रही थीं। लगातार बारिश के कारण घर की पुरानी और कमजोर हो चुकी दीवार की हालत और खराब हो गई थी। अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। तेज आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सुलेखा को बाहर निकाला।

परिजन उन्हें तुरंत सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलेट रेफर किया, लेकिन परिवार के लोग उन्हें स्वरूप नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां करीब एक दिन इलाज चला, लेकिन रविवार देर शाम सुलेखा ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भतीजे अर्पित का रो-रोकर बुरा हाल था।

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान दीवार गिरने से महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.