50 बार सरकारी नौकरी की कोशिश, फिर हार गया हौसला; कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट ने दी जान

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 20, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 23 वर्षीय बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने कमरे में मृत मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने सरकारी नौकरी नहीं मिलने का दर्द बयां करते हुए अपने पिता से माफी मांगी है। घटना के समय परिवार के सदस्य बड़े बेटे की शादी की तैयारी के सिलसिले में बिहार गए हुए थे।

मृतक की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है। वह कानपुर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से वर्ष 2024 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक का गोल्ड मेडलिस्ट था और उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने पावर ग्रिड में एक साल की अप्रेंटिसशिप की और फिर सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, आनंद ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, "सॉरी पापा, मैंने सरकारी नौकरी पाने के लिए करीब 50 बार कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। मुझे माफ कर दीजिए।" पिता राजकुमार ने बताया कि आनंद ने रेलवे, एसएससी, बैंक और शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी भर्तियों की परीक्षाएं दी थीं, लेकिन सफलता नहीं मिलने से वह पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में था।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.