कानपुर में दिन में तेज धूप, सुबह-रात में ठंडक; अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव

Photo Source : Google

Posted On:Friday, October 23, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर में इन दिनों दिन और रात के मौसम में अंतर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से आसमान साफ है और तेज धूप निकल रही है। सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं, सुबह और रात के समय ठंडक बनी रहेगी। मौसम का यह उतार-चढ़ाव अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकता है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान के बीच 15.2 डिग्री का अंतर रहा। यानी दिन में गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात और सुबह का मौसम ठंडा बना हुआ है।

सुबह-शाम ठंड से बचकर रहें

दिन और रात के तापमान में लगातार बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। इस दौरान खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह और शाम बाहर निकलते समय ठंड से बचाव करना जरूरी है। बदलते मौसम का असर पशुओं की सेहत पर भी पड़ सकता है, इसलिए उनकी देखभाल में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

रात में उत्तर-पश्चिमी हवाओं से गिर रहा तापमान

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ जाता है, जबकि रात में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से पारा नीचे आ रहा है। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हुई है। वहां से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, फिलहाल इन हवाओं का प्रवाह लगातार नहीं बना हुआ है।

सामान्य से नीचे दर्ज हुआ तापमान

सीएसए की गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत रही। ऐसे में सुबह और रात में ठंडक, जबकि दिन में तेज धूप के चलते गर्मी महसूस हो रही है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.