कानपुर में बदला मौसम, शाम को कई इलाकों में बूंदाबांदी; अगले 3 दिन बारिश के आसार

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 10, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर में रविवार को सुबह तेज धूप के बाद दोपहर से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने लगे और शाम के समय शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि दिन में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शहर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक वातावरण में नमी बढ़ रही है और नई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने का असर कानपुर मंडल में दिखाई देगा। 9 से 11 अगस्त के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सोमवार तड़के या देर रात कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश के दौरान मौसम में अचानक बदलाव के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी स्थिति भी बन सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

बारिश होने पर तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि बारिश रुकने के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस दोबारा परेशान कर सकती है।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार सुबह बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिन में कुछ समय के लिए धूप निकलने की संभावना है, जिससे उमस बनी रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.