कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी गांव में गुरुवार दोपहर एक पुराना बिजली का पोल अचानक गिर गया। यह पोल लल्लू लाल की दुकान के सामने लगा था। हादसे के वक्त वहां से दो बच्चे गुजर रहे थे, जो पोल की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
गनीमत रही कि पोल में करंट नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गांव के लोगों का कहना है कि पोल कई महीनों से खराब हालत में था। इसकी शिकायत बिजली विभाग से भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पोल गिरने के बाद उसका टूटा हिस्सा आधे रास्ते में पड़ा है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण राजू और महिपाल ने बताया कि इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द पोल हटाने और उसकी जगह नया पोल लगाने की मांग की है। फिलहाल, लोगों ने राहगीरों को सावधान करने के लिए टूटे पोल के आसपास ईंटें लगा दी हैं।