बारिश ने फिर बिगाड़ा खेल, DLS से लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर को 13 रन से हराया

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 1, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सोमवार को यूपी टी-20 लीग के 28वें मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर खेल का मजा किरकिरा कर दिया। लखनऊ फाल्कन्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच मैच दो बार बारिश के कारण रुका। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में कानपुर की टीम 10 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन ही बना सकी। इसके बाद बारिश नहीं रुकी और DLS नियम के तहत लखनऊ को 13 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।

टॉस जीतकर कानपुर ने लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता दिया। लखनऊ की शुरुआत में ही बारिश आ गई और 10 रन के स्कोर पर खेल रोकना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद यशु प्रधान और हिमांशु सिंह ने पारी को संभाला और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। यशु ने 27 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि हिमांशु ने 33 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। दोनों की बल्लेबाजी ने लखनऊ को मजबूत शुरुआत दी।

इसके बाद प्रियम गर्ग और कप्तान विप्रज निगम ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे। प्रियम ने 21 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे। वहीं विप्रज ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए। इन पारियों की मदद से लखनऊ ने 160 रन का स्कोर खड़ा किया। कानपुर की ओर से शक्ति वर्मा, शुभम मिश्रा, यशोवर्द्धन, पवन सिंह और विनीत पंवार को एक-एक विकेट मिला।

161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर की शुरुआत खराब रही और 20 रन तक टीम के दो विकेट गिर गए। इसके बाद भी टीम संभल नहीं पाई और 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। इसी दौरान फिर तेज बारिश शुरू हो गई। 10 ओवर के बाद कानपुर का DLS पार स्कोर 81 रन था, जबकि टीम 68 रन पर थी। ऐसे में अंपायरों ने लखनऊ को 13 रन से विजेता घोषित कर दिया।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.