कानपुर में आज बारिश के आसार, गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 24, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर में सोमवार को मौसम बदला हुआ नजर आएगा। दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, मानसून सक्रिय होने के कारण कुछ इलाकों में अचानक तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।

दिन का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। तापमान कम होने के बावजूद नमी के चलते गर्मी का अहसास 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। बारिश के बाद भी चिपचिपी गर्मी से तुरंत राहत मिलने की संभावना कम है।

रविवार को भी मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया। शहर के कुछ इलाकों में थोड़े समय के लिए तेज बारिश हुई, जबकि कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बावजूद ज्यादातर इलाकों में उमस बनी रही।

उधर, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर भी दिख रहा है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर बढ़कर 112.44 मीटर पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर 113 मीटर से सिर्फ 56 सेंटीमीटर नीचे है। यहां खतरे का निशान 114 मीटर है। रविवार को गंगा बैराज से 5,44,373 क्यूसेक पानी प्रयागराज की ओर छोड़ा गया।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.