आंधी का कहर: स्टेशन के पास खड़ी कार पर गिरा विशाल पेड़, टला बड़ा हादसा

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, June 20, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर में शनिवार को आई तेज आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक कार पर अचानक विशाल नीम का पेड़ गिर पड़ा। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्य से उस समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था।

बताया जा रहा है कि प्रेमपुर निवासी धर्मेश उत्तम अपनी अर्टिका कार स्टेशन के समीप खड़ी कर गए थे। इसी बीच मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वर्षों पुराना नीम का पेड़ जड़ समेत उखड़ गया और सीधे कार पर आ गिरा।

पेड़ के भार से कार की छत पूरी तरह दब गई, जबकि शीशे और अन्य हिस्सों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस वक्त कोई कार में बैठा होता तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में खड़े पुराने और कमजोर पेड़ों का सर्वे कराने तथा समय रहते उनकी छंटाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश और आंधी के मौसम में ऐसे पेड़ कभी भी खतरा बन सकते हैं।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.