कानपुर में ट्रेनिंग विमान गंगा किनारे खेत में गिरा, पायलट और को-पायलट की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 27, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर में गंगा किनारे गुरुवार को एक ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया। चार सीटों वाले ट्विन इंजन विमान के खेत में गिरने से उसमें सवार पायलट और को-पायलट दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों में से एक ट्रेनी पायलट था, जबकि दूसरा इंस्ट्रक्टर के तौर पर विमान उड़ा रहा था।

जानकारी के अनुसार, विमान ने सुबह करीब 11:30 बजे कानपुर के गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद जब दोनों ट्रेनिंग सेंटर की ओर लौट रहे थे, तभी विमान अनियंत्रित होकर गंगा के किनारे एक खेत में जा गिरा। हादसे में गुजरात निवासी सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी की जान चली गई। पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि इंस्ट्रक्टर को करीब 3,000 घंटे का उड़ान अनुभव था। हादसे की जानकारी डीजीसीए को दे दी गई है और उसकी टीम मामले की जांच करेगी। दुर्घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आया। उसके पंख और दूसरे हिस्से टूटकर बिखरे पड़े थे। विमान को 2023 में ट्रेनिंग सेंटर में लाया गया था।

डीजीसीए ने बताया कि विमान कानपुर सिविल एयरपोर्ट के लोकल फ्लाइंग एरिया में ट्रेनिंग उड़ान पर था और उसमें दो लोग सवार थे। दोनों को हादसे में घातक चोटें आईं। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और वह नियमों के तहत विस्तृत जांच करेगा। हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों पायलटों की मौत पर दुख जताते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.