कानपुर में 3 दिन बंद रहेगी जलापूर्ति, काकादेव समेत कई इलाकों के 1 लाख लोग होंगे प्रभावित

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, June 2, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जलकल विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इस वजह से 2 जून से 4 जून तक काकादेव, नवीन नगर, गीता नगर, पांडु नगर और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी। इससे करीब एक लाख लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, जोन-6 के राजापुरवा मलिन बस्ती क्षेत्र में नगर निगम जल निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य करा रहा था। इसी दौरान बेनाझाबर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) से काकादेव जोनल पंपिंग स्टेशन को पानी पहुंचाने वाली पीएसी पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

जलकल विभाग द्वारा लाइन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते काकादेव जोनल पंपिंग स्टेशन से 2 से 4 जून तक जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता मो. समीम ने बताया कि पेयजल संकट से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर नागरिक टैंकर मंगाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क नंबर:
* अधिशासी अभियंता, जोन-6 – 9235553836
* अवर अभियंता – 7565004601
* जलकल कंट्रोल रूम – 9235553826, 9235553827


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.