कानपुर में पानी मांगने पर हुआ झगड़ा, पति ने लकड़ी के पटरे से पत्नी की हत्या की; मां से बिछड़े दो मासूम

Photo Source : Google

Posted On:Monday, November 9, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दीपावली के दिन पानी मांगने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की जान ले ली। आरोप है कि गुस्से में पति ने लकड़ी के पटरे से पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चार साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। अब उनके तीन साल के बेटे और एक महीने की बेटी के सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां स्थित संजीव नगर कच्ची बस्ती की है। मृतका की पहचान रीता पासवान के रूप में हुई है। उसका पति करण पेंटर का काम करता है। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करण फतेहपुर से पुताई का काम करके घर लौटा था। उसने पहले पत्नी से खाना मांगा और फिर पीने के लिए पानी कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और गुस्से में करण ने लकड़ी का पटरा उठाकर रीता के सिर पर मार दिया।

हमले में रीता गंभीर रूप से घायल हो गई और जमीन पर गिर पड़ी। उसके सिर से खून बहने लगा। परिजन उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करण और रीता की मुलाकात साल 2021 में हुई थी। उस समय रीता अपने मामा के घर आई हुई थी। इसी दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। साल 2022 में रीता अपना घर छोड़कर करण के पास आ गई और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। उनके परिवार में तीन साल का बेटा कार्तिक और महज एक महीने की बेटी काव्या है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, पानी देने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला पर हमला किया गया। पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.