कानपुर में अगले 3-4 दिनों में बढ़ेगी ठंड, दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, November 24, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर में अब सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात, दोनों के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सर्दी महसूस हुई। आसमान साफ रहने की वजह से दोपहर में तेज धूप निकलने का अनुमान है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में ठंड और बढ़ेगी। फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, नवंबर के आखिरी दिनों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मौसमी सिस्टम बनने के संकेत हैं। इनके असर से तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, फिलहाल हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही हैं। जब उत्तर-पश्चिमी हवाएं पहाड़ों से होकर कानपुर पहुंचेंगी, तब तापमान में और गिरावट आएगी। अगले तीन से चार दिनों तक रात के साथ दिन में भी ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में दोपहर की गर्मी कम होगी और हल्की हवा चलने पर भी ठंड महसूस होगी।

सीएसए की सोमवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हल्की ठंड महसूस हुई, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी लगी। शाम होते ही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ा दी।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.