कानपुर सेंट्रल पर मां से बिछड़ी 2 साल की बच्ची, 20 मिनट में जीआरपी ने खोज निकाला

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 22, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर अपनी मां से बिछड़ी 2 साल की बच्ची को जीआरपी ने महज 20 मिनट में सकुशल खोज निकाला। बच्ची फर्रुखाबाद जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही अपनी मां नैना से भीड़ के बीच अलग हो गई थी। बच्ची के मिलने के बाद मां ने राहत की सांस ली और जीआरपी टीम का आभार जताया।

जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह के मुताबिक, फर्रुखाबाद निवासी नैना अपने तीन बच्चों के साथ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान उनकी दो साल की बेटी अचानक भीड़ में कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो महिला ने जीआरपी को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी ने पुलिसकर्मियों, क्यूआरटी टीम, प्लेटफॉर्म पर तैनात जवानों और आरपीएफ कंट्रोल रूम की सीसीटीवी टीम को बच्ची की तलाश में लगा दिया। बच्ची के हुलिए की जानकारी सभी टीमों को दी गई और स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। करीब 20 मिनट की खोजबीन के बाद बच्ची प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर अकेली मिली। पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत अपनी सुरक्षा में ले लिया।

बच्ची के मिलने की जानकारी उसकी मां को दी गई और उसे थाना कार्यालय लाकर नैना को सौंप दिया गया। बेटी को सुरक्षित देखकर मां की आंखों में राहत दिखी और उन्होंने जीआरपी टीम का धन्यवाद किया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई श्रावण माह में चल रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत की गई। रेलवे स्टेशनों पर भटके और गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.