कानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, 16 साल का बेटा बचा; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, November 18, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में रामपुर-मोहटा मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा 16 साल का बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। वे आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

रामपुर गांव निवासी 42 वर्षीय रामकुमार अपने छोटे बेटे राजेश के साथ बाइक से आनूपुर मोड़ पर इलाज कराने गए थे। बुधवार दोपहर दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर के पास मोहटा मोड़ पर पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश को ज्यादा चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लकड़ी की बल्लियां और सूखी कांटेदार डालियां डालकर रास्ता रोक दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन लोग कार्रवाई का भरोसा मिलने तक हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत मौके पर पहुंचे और परिजनों को मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। भरोसा मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

पुलिस ने रामकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। एसीपी कृष्णकांत के मुताबिक, परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामकुमार के दो बेटे अनिल और राजेश तथा बेटी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदार और परिचित भी पहुंच रहे हैं।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.