​कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा: ईको और ऑटो की टक्कर में मासूम की मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, April 29, 2026

कानपुर न्यूज डेस्क: कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 साल की एक मासूम बच्ची की जान चली गई। रूरा तिराहे के पास करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार ईको कार और सवारियों से भरे ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

​इस दुर्घटना में ऑटो सवार मासूम सृष्टि (4) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ऑटो चालक शाहरुख खान सहित रसूलाबाद और औरैया के रहने वाले कई यात्री शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ईको कार में सवार लोग औरैया से कानपुर दवा लेने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवली ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया है। घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।

​थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिलने के बाद मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


कानपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Kanpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.